उत्तराखंड प्रभारी आसिफ अली
सहयोगी रानीपुर प्रभारी डॉक्टर सैफ अली
पहलवान टाइम्स
हरिद्वार बहादराबाद ईद-उल-नबी पर डॉ. तौफीक अहमद ने जायरीनों को बांटा केला-पानी, मांगी देश में अमन-चैन की दुआहरिद्वार/कलियर। ईद-उल-नबी के मुबारक मौके पर आजाद समाज पार्टी के रानीपुर विधानसभा-26, हरिद्वार के भावी उम्मीदवार डॉ. तौफीक अहमद ने सामाजिक सद्भाव और भाईचारे की मिसाल पेश की। उन्होंने कलियर शरीफ स्थित साबिर पाक रहमतुल्लाह अलैह की दरगाह पर चादर पेश करने के लिए जा रहे जायरीनों के बीच केला और पानी वितरित कर उनका स्वागत किया।इस दौरान डॉ. तौफीक अहमद ने कहा कि ईद-उल-नबी का संदेश इंसानियत, मोहब्बत, भाईचारे और शांति का संदेश है। देश की तरक्की और खुशहाली के लिए समाज में आपसी प्रेम और सौहार्द का होना बेहद जरूरी है।उन्होंने साबिर पाक की दरगाह पर पहुंचकर हिंदुस्तान में भाईचारे, चैन, अमन और शांति कायम रहने की दुआ मांगी। उन्होंने कहा कि हमारा देश विभिन्न धर्मों, जातियों और समुदायों की एकता से मजबूत होता है और सभी लोगों को मिल-जुलकर समाज में शांति एवं सद्भाव बनाए रखने के लिए काम करना चाहिए।जनसेवा और सामाजिक सौहार्द का संदेशडॉ. तौफीक अहमद द्वारा जायरीनों को फल और पानी वितरित करने को स्थानीय लोगों ने जनसेवा और सामाजिक सद्भाव की पहल बताया। उनका कहना है कि धार्मिक अवसर केवल इबादत का माध्यम नहीं, बल्कि जरूरतमंदों की सेवा और समाज में भाईचारे का संदेश देने का अवसर भी हैं।इस अवसर पर मौजूद लोगों ने भी देश में अमन-चैन, खुशहाली और आपसी भाईचारे की दुआ की। कार्यक्रम के माध्यम से डॉ. तौफीक अहमद ने लोगों को मिल-जुलकर रहने और समाज में प्रेम व सौहार्द का वातावरण मजबूत करने का संदेश दिया।
