नकली सोने के गहने बेचने का आरोप, ज्वैलर्स के खिलाफ रानीपुर कोतवाली मै दी लिखित शिकायत

नकली सोने के गहने बेचने का आरोप, , 12 मई। जनपद हरिद्वार में नकली सोने के आभूषण बेचने का मामला सामने आया है। दादूपुर गोविंदपुर निवासी एक व्यक्ति ने पथरी पावर हाउस स्थित एक ज्वैलर्स पर लाखों रुपये की ठगी का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पीड़ित तोफीक अहमद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने वर्ष 2020 और 2022 में ज्वैलर्स मालिक अजय वर्मा से करीब 12 तोले सोने के आभूषण खरीदे थे। कुछ समय बाद आर्थिक जरूरत पड़ने पर वह इन गहनों को गिरवी रखकर बैंक से ऋण लेने पहुंचे। आरोप है कि बैंक में जांच के दौरान आभूषण नकली पाए गए, जिससे उनके होश उड़ गए।तोफीक अहमद के अनुसार, उन्होंने तत्काल ज्वैलर्स अजय वर्मा से संपर्क कर शिकायत की। आरोप है कि ज्वैलर्स ने गहने बदलकर नए देने का भरोसा दिलाते हुए पुराने आभूषण अपने पास रख लिए, लेकिन बाद में लगातार टालमटोल करता रहा। पीड़ित का कहना है कि न तो उन्हें नए गहने मिले और न ही उनकी रकम वापस की गई।मामले को गंभीर मानते हुए पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *