सांसद चन्द्रशेखर आजाद पर हमले के विरोध में आजाद समाज पार्टी ने भरी हुंकार, भारी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ डीएम कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापननिष्पक्ष जांच, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग

सह संपादक नसीब कुरैशी

पहलवान टाइम्स

हरिद्वार। सांसद एवं आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रशेखर आजाद पर बाराबंकी में हुए हमले के विरोध में आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हरिद्वार में जोरदार विरोध दर्ज कराया। भारी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और घटना के विरोध में ज्ञापन सौंपते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की।इस दौरान आजाद समाज पार्टी के भावी विधानसभा प्रत्याशी डॉक्टर हाजी तौफीक अहमद, जिला अध्यक्ष अर्जुन कुमार, विधानसभा अध्यक्ष कपिल तथा पूर्व प्रदेश सचिव नौशाद मलिक के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर सांसद चन्द्रशेखर आजाद पर हुए हमले की कड़ी निंदा की और घटना को लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर चिंता का विषय बताया।ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि बाराबंकी में हुई घटना की निष्पक्ष और गहन जांच कराई जाए तथा हमले में शामिल सभी दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की भी मांग उठाई गई।डॉक्टर हाजी तौफीक अहमद ने कहा कि लोकतंत्र में हिंसा और किसी जनप्रतिनिधि पर हमला किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि सांसद चन्द्रशेखर आजाद लगातार समाज के वंचित, शोषित और कमजोर वर्गों की आवाज को मजबूती से संसद और सड़कों पर उठाते रहे हैं। ऐसे में उनके खिलाफ किसी भी प्रकार की हिंसात्मक घटना को गंभीरता से लिया जाना चाहिए।जिला अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने कहा कि आजाद समाज पार्टी अन्याय और अत्याचार के खिलाफ संघर्ष करने वाली पार्टी है और पार्टी कार्यकर्ता किसी भी अन्याय के सामने चुप नहीं बैठेंगे। उन्होंने मांग की कि दोषियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई कर कानून का सख्ती से पालन कराया जाए।विधानसभा अध्यक्ष कपिल ने कहा कि हरिद्वार के कार्यकर्ताओं में घटना को लेकर भारी आक्रोश है। उन्होंने कहा कि पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाती रहेगी और न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा।पूर्व प्रदेश सचिव नौशाद मलिक ने कहा कि देश के लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं है। जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना शासन और प्रशासन की जिम्मेदारी है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मामले में निष्पक्ष कार्रवाई नहीं हुई तो पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से आगे भी आंदोलन करने को मजबूर होगी।ज्ञापन देने के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा कि अन्याय के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा और दोषियों को सजा दिलाने तक आवाज बुलंद की जाती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *