📰 खबर : हरिद्वार में कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक का भव्य स्वागत
प्रधान संपादक गुलफान अहमद
हरिद्वार। उत्तराखंड सरकार के नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक का हरिद्वार पहुंचने पर कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार और भव्य स्वागत किया गया।देहरादून स्थित राजभवन में शपथ ग्रहण करने के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की तथा प्रदेश कार्यालय में संगठन महामंत्री अजय कुमार से भेंट की। इसके बाद जैसे ही वह हरिद्वार पहुंचे, रास्ते भर कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।हरिद्वार के खन्ना नगर स्थित उनके कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और ढोल-नगाड़ों के साथ जोरदार नारेबाजी करते हुए उनका अभिनंदन किया।भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष ठाकुर सुशील चौहान ने कहा कि मदन कौशिक को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने से कार्यकर्ताओं में उत्साह है और आगामी चुनाव में पार्टी सभी 11 सीटों पर जीत दर्ज करेगी।प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विकास तिवारी ने उनके अनुभव और संगठनात्मक क्षमता की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व से पार्टी और मजबूत होगी।जिला महामंत्री हीरा सिंह बिष्ट ने भी कहा कि मदन कौशिक की कार्यशैली हमेशा संगठन को मजबूत करने वाली रही है और उन्हें दोबारा जिम्मेदारी मिलना पार्टी के लिए लाभकारी है।इस अवसर पर अमित गौतम, किशन बजाज, राजेंद्र कटारिया, प्रशांत शर्मा, तुशांक भट्ट, सुभाष चंद्र, सुशील त्यागी, प्रीति गॉड, हिना दुआ, श्यामल दाबोदिया, पिंकी चौधरी, सत्येंद्र चौधरी, सपना शर्मा, राजेश शर्मा, राजकुमार अरोड़ा, अनिरुद्ध भाटी, आकाश भाटी, विदित शर्मा, दीपक शर्मा, विनीत जोली, सूरज शर्मा, मंजू रावत, हर्षित त्रिपाठी, गौरव वर्मा, सुनील सैनी, सिद्धार्थ कौशिक, सचिन शर्मा, शैलेश मोदी, चंदन चौहान, भूपेंद्र निगम, बसंत चौहान, राहुल अग्रवाल, मनोज नायक सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
