सिडकुल में श्रमिकों का वेतन विवाद समाप्त, औद्योगिक शांति बहाल

संपादक गुलफान अहमद

सिडकुल में श्रमिकों का वेतन विवाद समाप्त, औद्योगिक शांति बहालप्रशासन और श्रम विभाग की पहल से टला गतिरोध, उत्पादन कार्य सामान्यहरिद्वार। सिडकुल औद्योगिक क्षेत्र में संविदा श्रमिकों के बीच वेतन बढ़ोतरी को लेकर चल रहा विवाद प्रशासन और श्रम विभाग की सक्रिय पहल के बाद समाप्त हो गया है। सहायक श्रम आयुक्त प्रशांत कुमार ने सोमवार को बताया कि वर्तमान में सिडकुल क्षेत्र की स्थिति पूरी तरह सामान्य है और सभी औद्योगिक इकाइयों में उत्पादन कार्य सुचारू रूप से जारी है।बताया गया कि करीब 25 औद्योगिक प्रतिष्ठानों के श्रमिक वेतन वृद्धि और अन्य मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन कर रहे थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने वरिष्ठ अधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त करते हुए श्रम विभाग को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। इसके बाद उप श्रम आयुक्त एवं सहायक श्रम आयुक्त ने श्रमिकों और प्रबंधन पक्ष के बीच कई दौर की वार्ता कर सौहार्दपूर्ण वातावरण में विवाद का समाधान कराया।सहायक श्रम आयुक्त प्रशांत कुमार ने कहा कि श्रमिकों के बीच वेतन और महंगाई भत्ते को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए लगातार संवाद स्थापित किया गया। श्रमिकों को राज्य सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम वेतन, परिवर्तनीय महंगाई भत्ता और इंजीनियरिंग उद्योगों में लागू पुनरीक्षित वेतनमान की विस्तृत जानकारी दी गई। इसके लिए प्रेस नोट और वीडियो फुटेज के माध्यम से जागरूकता अभियान भी चलाया गया।उन्होंने श्रमिकों से अपील की कि किसी भी प्रकार की अफवाह या बहकावे में आने के बजाय अपनी समस्याएं सीधे श्रम विभाग के संज्ञान में लाएं, ताकि उनका समयबद्ध समाधान किया जा सके। प्रशासन का कहना है कि वर्तमान में सिडकुल क्षेत्र में कहीं भी धरना-प्रदर्शन नहीं हो रहा है और औद्योगिक शांति पूरी तरह कायम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *