ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई, तमंचे के बल पर स्कूटी, मोबाइल और नकदी लूटने वाले चार बदमाश गिरफ्ताररानीपुर लूटकांड का पुलिस ने किया खुलासा, चार आरोपी दबोचे, लूटी गई स्कूटी समेत पूरा माल बरामद

सह संपादक नसीब कुरैशी

हरिद्वार। गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के समीप कांवड़ यात्री को गोली मारने की घटना का कनखल पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए चार आरोपियों को हिरासत में लिया है। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।पुलिस के अनुसार, उत्तर प्रदेश और हरियाणा से जल लेकर लौट रहे कांवड़ यात्रियों की कुछ बाइक सवार युवकों से मामूली कहासुनी हो गई थी। विवाद बढ़ने पर बाइक सवार युवकों ने अजय पुत्र नरेश निवासी जिला पानीपत (हरियाणा) को गोली मार दी। घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया।पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शिवराज पुत्र जबर सिंह निवासी शांतिपुरम कॉलोनी, जगजीतपुर (कनखल) को घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित हिरासत में लिया। इसके अलावा आदित्य कुमार पुत्र राजकुमार निवासी शांतिपुरम कॉलोनी, जगजीतपुर, हेमंत कुमार पुत्र मनोज कुमार निवासी जगजीतपुर, कनखल तथा वंश गुप्ता पुत्र अखिलेश गुप्ता, हाल निवासी फुटबॉल ग्राउंड, जगजीतपुर को भी हिरासत में लिया गया।एसएसपी हरिद्वार प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कठोरतम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। मामले में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *