महाशिवरात्रि पर्व पर भाजपा नेता एवं फोनिक्स के चेयरमैन इंजीनियर चैरब जैन ने भक्तों को प्रसाद वितरण कर की सुख-समृद्धि की कामना

वरिष्ठ संवाददाता

इमरान देशभक्त पहलवान टाइम्स

रूड़की।महाशिवरात्रि पर्व पर वरिष्ठ समाजसेवी एवं भाजपा नेता इंजीनियर चैरब जैन ने रामनगर स्थित शिवालय पर शिवभक्तों को प्रसाद वितरण किया।उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि के अवसर पर शिवभक्तों की सेवा करना बहुत पुण्य का कार्य है,साथ ही इससे आध्यात्मिक शांति और मन को आत्मिक शांति मिलती है।उन्होंने कहा कि भगवान शिव सावन के महीने में प्रसन्न होकर अपने भक्तों पर ऐसी कृपा करते हैं कि पूरे वर्ष उनके जीवन में शुभ लक्षण और प्रसन्नता व समृद्धि का वास रहता है।इंजीनियर चैरब जैन ने कहा कि भगवान शिव ने तपस्या का फल है कि हम सब अपने भारत में प्रसन्न और विकसित होकर देश की सेवा में लगे हैं।उन्होंने कहा कि भगवान शिव उत्सव पर हम सबको भी चाहिए कि समाज के सभी वर्गों के साथ समानता और सहजता का व्यवहार करें।उन्होंने कहा कि भगवान शिव का संदेश यही है कि मानवता को हम जीवन में उतारें।इस अवसर पर पूर्व पालिका अध्यक्ष पंडित दिनेश कौशिक,भाजपा नेता दीपक पांडे,भाजयुमो जिलाध्यक्ष विभोर सेठी,आकाश गौतम,जुनैद मलिक राजा,संकल्प त्यागी,आशीष पाल,अभिषेक पाल,शिवानंद स्नेही,आयुष बिरला,मुकेश रावत,ओम त्यागी,सागर गौतम, नितिन त्यागी,आशु जोशी,पुलकित पांडे आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *