कलियर शरीफ में मस्जिद के बेसमेंट में भरा पानी, जुमे की नमाज के लिए पहुंचे नमाजियों को हुई परेशानी

संवाददाता चांद अली/ सैफ अली

पहलवान टाइम्स

कलियर शरीफ में मस्जिद के बेसमेंट में भरा पानी, जुमे की नमाज के लिए पहुंचे नमाजियों को हुई परेशानीकलियर शरीफ।विश्व प्रसिद्ध साबिर पाक की दरगाह पर जुमे की नमाज अदा करने के लिए बड़ी संख्या में नमाजी और जायरीन पहुंचे। इसी दौरान मस्जिद के बेसमेंट में पानी भरने से नमाजियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।बेसमेंट में पानी जमा होने के कारण नमाजियों को आने-जाने में दिक्कत हुई। ऐसे में अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर मस्जिद के बेसमेंट में पानी भरने की स्थिति क्यों बनी और इसकी जिम्मेदारी किसकी है?क्या इसके लिए संबंधित ठेकेदार जिम्मेदार है या संबंधित विभाग की व्यवस्था में कमी रही? क्या पानी की निकासी के लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए थे?हमारा मकसद किसी व्यक्ति, ठेकेदार या संबंधित विभाग पर आरोप लगाना नहीं है। लेकिन जहां लाखों लोगों की आस्था जुड़ी हुई है और देश-विदेश से जायरीन यहां पहुंचते हैं, वहां व्यवस्थाओं का बेहतर होना बेहद जरूरी है।हमारा काम किसी पर आरोप लगाना नहीं, बल्कि व्यवस्थाओं को जनता के सामने रूबरू कराना है, ताकि जिम्मेदार अधिकारी मामले का संज्ञान लेकर समस्या का स्थायी समाधान कर सकें और भविष्य में नमाजियों व जायरीन को इस तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।सवाल यही है—आखिर पानी भरने की जिम्मेदारी किसकी?संबंधित ठेकेदार की, संबंधित विभाग की या फिर जल निकासी की व्यवस्था में हुई चूक की?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *