पिरान कलियर में इंडियन चांद गैस वितरण अव्यवस्था पर क्षेत्रवासी ने जमकर विरोध किया :पुलिस ने हस्तक्षेप कर उपभोक्ताओं को शांत कराया,
विवेक सैनी
उत्तराखंड प्रभारी
गैस वितरण अव्यवस्था पर पिरान कलियर चांद इंडियन गैस एजेंसी पर गैस वितरण अव्यवस्था पर क्षेत्र वासियों ने जमकर विरोध कियापिरान कलियर में सोमवार को चाद इंडेन गैस वितरण व्यवस्था में अव्यवस्था के विरोध में उपभोक्ताओं ने प्रदर्शन किया। सैकड़ों नाराज उपभोक्ताओं ने ऑफिस के बाहर, जमकर विरोध किया उपभोक्ताओं का आरोप है कि उन्हें गैस सिलेंडर के लिए कई दिनों तक एजेंसी और गोदाम के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं, लेकिन समय पर आपूर्ति नहीं मिल रही है।एक उपभोक्ता ने बताया कि 31 तारीख को बुकिंग के बाद 12 तारीख की डिलीवरी का समय दिया गया था, लेकिन 13 दिन बीतने पर भी सिलेंडर नहीं मिला। इस अव्यवस्था से महिलाओं और बुजुर्गों को विशेष परेशानी हो रही है, जिससे घरों में भोजन बनाने में भी समस्या आ रही है। सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति को संभाला और एजेंसी संचालक , मयंक सैनी, ओर सुतेनद्र को तत्काल वितरण व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। प्रभारी निरीक्षक ने उपभोक्ताओं से बातचीत कर उन्हें शांत कराया, जिसके बाद क्षेत्र वासियों का आक्रोश सामान्य हुआ।प्रदर्शन में मोहित सैनी जिला सचिव पंकज कुलवंशी विधानसभा अध्यक्ष डीके विधानसभा अध्यक्ष कपिल कुमार जिला प्रभारी अर्जुन कुमार जिला अध्यक्ष अजीम मास्टर जी जिला उपाध्यक्ष सोनू कश्यप जिला महासचिवअन्य उपभोक्ताओं ने गैस वितरण में पक्षपात, लापरवाही और गलत जानकारी देने के आरोप लगाए। उन्होंने बताया कि सुबह से लाइन में लगने के बावजूद उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ता है, जबकि कुछ लोगों को बिना लाइन के ही सिलेंडर उपलब्ध करा दिए जाते हैं।उपभोक्ताओं ने प्रशासन से मांग की है कि गैस वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता लाई जाए और सभी को समय पर सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएं। एजेंसी संचालक मयंक सैनी, ओर सुतेनद्र ने बताया कि एजेंसी पर गैस की आपूर्ति पहुंचने वाली है और वितरण में सुधार किया जा रहा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि सभी उपभोक्ताओं को जल्द ही समय पर सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा
