*दादूपुर गोविंदपुर में उमड़ा जनसैलाब, विधायक रवि बहादुर ने दिया एकता और* *विकास का संदेश* *”हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई हम सब* *हैं भाई-भाई”, जनता से* *सामाजिक सौहार्द बनाए रखने और* *विकास की मुहिम को आगे* *बढ़ाने का किया आह्वान*

सह संपादक नसीब कुरैशी

बहादराबाद (हरिद्वार)। ज्वालापुर विधानसभा के ग्राम दादूपुर गोविंदपुर में आयोजित जनसभा में विधायक रवि बहादुर का ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों की मौजूदगी ने कार्यक्रम को जनसमर्थन का बड़ा प्रदर्शन बना दिया। सभा में क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और ग्रामीण भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
सभा को संबोधित करते हुए विधायक रवि बहादुर ने कहा कि उनकी राजनीति का उद्देश्य समाज को जोड़ना, लोगों के बीच प्रेम, भाईचारा और आपसी विश्वास को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि “हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई सभी आपस में भाई-भाई हैं। हमें नफरत नहीं, बल्कि मोहब्बत और सद्भाव का संदेश गांव-गांव तक पहुंचाना है।”
उन्होंने कहा कि जनता ने उन्हें जिस विश्वास के साथ विधानसभा भेजा है, उसी विश्वास को निभाते हुए उन्होंने क्षेत्र में लगातार विकास कार्य कराने और लोगों की समस्याओं का समाधान करने का प्रयास किया है। उनका कहना था कि जनप्रतिनिधि का सबसे बड़ा दायित्व जनता के बीच रहकर उनकी बात सुनना और हर संभव समाधान कराना है।
अपने संबोधन में विधायक ने दावा किया कि ज्वालापुर विधानसभा में सड़क, पेयजल, बिजली, शिक्षा और अन्य आधारभूत सुविधाओं से जुड़े अनेक कार्य कराए गए हैं। उन्होंने कहा कि विकास और जनसेवा का यह अभियान आगे भी पूरी प्रतिबद्धता के साथ जारी रहेगा। साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर सामाजिक सौहार्द, आपसी भाईचारे और जनसंपर्क को मजबूत करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में तनवीर कुरैशी, इलियास शाह दिलशाद मलिक हाजी खुर्शीद राव गुड्डू तहसीन कुरैशी फिरोज कुरैशी पंडित गोलू चौबे, डॉ. त्यागी, अनूप, इरशाद ठेकेदार, अकबर कुरैशी, अब्बास, छोटा प्रधान प्रतिनिधि बाली दिनेवाज कुरैशी नौशाद मलिक हसीन कुरैशी नसीम मलिक वसीम मलिक सहित अनेक वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि, युवा कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। अंत में विधायक ने सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का स्नेह और विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी शक्ति है तथा क्षेत्र के विकास और सामाजिक एकता के लिए उनका प्रयास निरंतर जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *