सह संपादक नसीब कुरैशी
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के आईएफएडी प्रतिनिधिमंडल द्वारा हरिद्वार में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की ग्रामीण उद्यम इकाइयों का निरीक्षणदिनांक 18 फरवरी 2026 को जनपद हरिद्वार में International Fund for Agricultural Development (IFAD) के प्रतिनिधिमंडल द्वारा ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना अंतर्गत संचालित ग्रामीण उद्यम इकाइयों का निरीक्षण एवं भ्रमण किया गया। प्रतिनिधिमंडल में फातेमा अलमुल्ला, शथा अलअयदारूस एवं क्रिस्टोफर हैमेल (इंटरनेशनल अफेयर्स ऑफिस, प्रेसिडेंशियल कोर्ट, UAE) तथा मीरा मिश्रा, कंट्री कोऑर्डिनेटर, IFAD सम्मिलित थीं।प्रतिनिधिमंडल ने विकासखंड रुड़की में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना के सहयोग से संचालित हिलांस बेकरी यूनिट तथा विकासखंड बहादराबाद स्थित सरस विपणन केन्द्र में स्थापित वेस्ट फ्लावर मैनेजमेंट यूनिट का भौतिक निरीक्षण किया। यह भ्रमण जनपद हरिद्वार के मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।निरीक्षण के दौरान IFAD टीम ने दोनों इकाइयों की कार्यप्रणाली, उत्पादन प्रक्रिया, गुणवत्ता नियंत्रण, विपणन तंत्र एवं ग्रामीण आजीविका सुदृढ़ीकरण से संबंधित गतिविधियों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। प्रतिनिधिमंडल ने उद्यम इकाइयों के प्रभावी संचालन, नवाचार एवं महिला सशक्तिकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। महिला उद्यमियों से संवाद के दौरान उन्होंने अपने जीवन में आए आर्थिक एवं सामाजिक परिवर्तन साझा किए, जिससे परियोजना के सकारात्मक प्रभाव स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुए।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र के साथ डेप्युटी डायरेक्टर श्री महेंद्र सिंह यादव, एमसीएफ टीम से श्री अनमोल जैन, जिला परियोजना प्रबंधक श्री संजय सक्सेना, समस्त सहायक प्रबंधकगण, विकासखंड स्तरीय रीप एवं एनआरएलएम स्टाफ, सीएलएफ स्टाफ एवं सीएलएफ की पदाधिकारीगण उपस्थित रहीं।यह भ्रमण ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना के अंतर्गत संचालित नवाचार आधारित ग्रामीण उद्यमों की प्रगति, प्रभाव एवं स्थायित्व का प्रत्यक्ष अवलोकन करने की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण सिद्ध हुआ।
