प्रधान संपादकगुलफान अहमदएसएसपी ने जवानों के साथ लगाई दौड़, फिटनेस और अनुशासन का दिया संदेश

हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने पुलिस लाइन परेड मैदान पहुंचकर परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षण ले रहे नए रिक्रूट एवं अन्य जवानों के साथ दौड़ लगाकर पुलिस बल को फिटनेस और अनुशासन का संदेश दिया। कार्यक्रम में जनपद के सभी राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारी और अन्य पुलिस अधिकारी भी उपस्थित रहे।

एसएसपी ने कहा कि परेड पुलिस बल के अनुशासन का अहम हिस्सा है और प्रत्येक जवान के लिए आवश्यक है। उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे जवानों के बीच पहुंचकर उनकी ट्रेनिंग का जायजा लिया तथा अधिकारियों और प्रशिक्षकों को निर्देश दिए कि सभी जवानों को “बेस्ट कैडेट” बनाने की दिशा में गंभीरता से कार्य किया जाए।

उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रशिक्षण के दौरान अनुशासन, शारीरिक क्षमता और कार्यकुशलता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही यह निर्देश भी दिए गए कि प्रतिदिन परेड का भौतिक निरीक्षण जनपद के अलग-अलग पुलिस राजपत्रित अधिकारियों द्वारा किया जाएगा, ताकि प्रशिक्षण की गुणवत्ता को और बेहतर बनाया जा सके।

परेड समाप्ति के बाद एसएसपी ने अन्य अधिकारियों के साथ पुलिस लाइन परिसर की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया और अधीनस्थ अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मोटर परिवहन शाखा के निरीक्षण के दौरान जनपद को आवंटित नए बोलेरो वाहन की पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद वाहन को राजकीय कार्य हेतु रवाना किया गया। इस अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नए वाहन के सुचारू संचालन की कामना भी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *