रुड़की के धनौरी क्षेत्र में विश्व पर्यावरण दिवस पर सेवासेतु फाउंडेशन द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम बड़े धूमधाम से किया आयोजित
विवेक सैनी उत्तराखंड प्रभारी
रूड़की/पिरान कलियर धनौरी क्षेत्र में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सेवासेतु फाउंडेशन द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं जन-जागरूकता के उद्देश्य से पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत धनौरी चौकी, शहीद स्मारक स्व. सोनित कुमार सैनी तथा थाना प्रांगण पिरान कलियर में पौधे लगाए गए।कार्यक्रम में श्री दिव्येश उपाध्याय जी प्रभारी कोतवाली कलियर एवं SSI राजेश बिष्ट जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही धनौरी चौकी प्रभारी एसआई पुष्कर सिंह चौहान जी, हेड कांस्टेबल अमित कुमार एवं सब कांस्टेबल कुलदीप सिंह ने भी पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।सेवासेतु फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. आशीष कुमार एवं सचिव निधि के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में सदस्य धर्मेंद्र कुमार, दीपक कुमार तथा स्वयंसेवी तरुण, अंशिका, अंश, दीपक, राहुल सैनी एवं अभय उपस्थित रहे।इसके अतिरिक्त सैनी महापंचायत संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अंकित सैनी एवं प्रदेश महासचिव शिवकुमार सैनी ने भी कार्यक्रम में सहभागिता कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक किया।सेवासेतु फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. आशीष कुमार ने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर तथा उनकी देखभाल करके ही हम आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण दे सकते हैं।कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षों की सुरक्षा का संकल्प लिया।
