समाज सेवा, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य पर कु. निधि को मानद डॉक्ट्रेट उपाधि

रिपोर्ट: मोहित राठौर

धनौरी/हरिद्वार। सोहलपुर निवासी कु. निधि को समाज सेवा, स्वास्थ्य जागरूकता, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए “इंटरनेशनल चेंज मेकर अवार्ड-2026” तथा “योगा एंड नैचुरोपैथी मानद डॉक्ट्रेट उपाधि” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित एक भव्य समारोह में प्रदान किया गया।

यह प्रतिष्ठित सम्मान सोक्रेटिस सोशल रिसर्च यूनिवर्सिटी ट्रस्ट द्वारा प्रदान किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आर.के. सिन्हा (डॉल्फिन फ्रेश वॉटर रिसर्च सेंटर) उपस्थित रहे। वहीं पूर्व सांसद प्रदीप गांधी, पूर्व न्यायाधीश एल.एन. राव एवं सेवानिवृत्त विंग कमांडर प्रफुल्ल बख्शी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

कु. निधि लंबे समय से समाज के वंचित, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों की सहायता, महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य जागरूकता अभियानों, योग शिक्षा तथा प्राकृतिक चिकित्सा के प्रचार-प्रसार में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। जनसेवा एवं सामाजिक सरोकारों के प्रति उनके समर्पण को देखते हुए चयन समिति ने उन्हें इस सम्मान के लिए चुना।

समारोह में वक्ताओं ने कहा कि कु. निधि ने समाज सेवा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनके कार्य युवाओं एवं समाजसेवियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

कु. निधि की इस उपलब्धि से सोहलपुर क्षेत्र, हरिद्वार जनपद तथा उत्तराखंड का गौरव बढ़ा है। क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, सामाजिक संगठनों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें इस सम्मान पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *