पिरान कलियर धनौरी क्षेत्र में चोरों का आतंक, लगातार वारदातों से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है एक महा पर्व पहले भी दिनदहाड़े हुई थी पत्रकार के घर पर चोरी

पिरान कलियर धनौरी क्षेत्र में चोरों का आतंक, लगातार वारदातों से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है एक महा पर्व पहले भी दिनदहाड़े हुई थी पत्रकार के घर पर चोरी

विवेक सैनी उत्तराखंड प्रभारी

हरिद्वार। थाना कलियर क्षेत्र की धनौरी पुलिस चौकी अंतर्गत तेलीवाला उर्फ शिवदासपुर के मजरा रसूलपुर गांव में दिनदहाड़े हुई लाखों रुपये की चोरी की घटना ने एक बार फिर क्षेत्र की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बंद मकान का ताला तोड़कर चोर करीब दो लाख रुपये की नकदी, सोने-चांदी के आभूषण तथा अन्य कीमती सामान चोरी कर फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।पीड़ित प्रदीप कुमार सैनी ने धनौरी पुलिस चौकी में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने और जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। कोतवाली प्रभारी कलियर कमल मोहन भंडारी ने बताया कि पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है तथा चोरों की तलाश के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।लगातार चोरियों से लोगों में बढ़ा डरस्थानीय लोगों का कहना है कि धनौरी क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। लगभग एक माह पूर्व धनौरी पुलिस चौकी के निकट मुख्य सड़क पर स्थित एक वरिष्ठ पत्रकार के घर भी दिनदहाड़े चोरी हुई थी, लेकिन आज तक उस मामले का खुलासा नहीं हो सका। इसके अलावा धनौरी क्षेत्र में पूर्व में हुई कई अन्य चोरी की घटनाओं का भी अभी तक पुलिस खुलासा नहीं कर पाई है।लगातार हो रही वारदातों और मामलों के खुलासे में देरी से क्षेत्रवासियों में दहशत का माहौल बना हुआ है। लोगों का कहना है कि चोर बेखौफ होकर घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं, जबकि पुलिस अभी तक किसी बड़े गिरोह तक नहीं पहुंच सकी है।पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांगक्षेत्रवासियों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि धनौरी क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाई जाए, संदिग्ध व्यक्तियों की नियमित जांच की जाए तथा पूर्व में हुई सभी चोरी की घटनाओं का शीघ्र खुलासा कर दोषियों को गिरफ्तार किया जाए। लोगों का कहना है कि जब तक चोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं होगी, तब तक क्षेत्र में भय का माहौल समाप्त नहीं होगा और आम नागरिक स्वयं को सुरक्षित महसूस नहीं कर पाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *