कलियर शरीफ पहुंचे आजाद समाज पार्टी के रानीपुर विधानसभा-26 से भावी उम्मीदवार हाजी डॉक्टर तौफीक अहमद, चादर पेश कर मांगी अमन-चैन की दुआ नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के नेतृत्व और विचारधारा को बताया मजबूत आधार, बोले- जनता के विश्वास पर खरा उतरेंगे

उत्तराखंड प्रभारी आसिफ अली

हरिद्वार। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के रानीपुर विधानसभा-26 से भावी उम्मीदवार हाजी डॉक्टर तौफीक अहमद ने कलियर शरीफ पहुंचकर दरगाह साबिर पाक में चादर पेश की और क्षेत्र में अमन, शांति, भाईचारे एवं खुशहाली की दुआ मांगी। इस दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे। समर्थकों ने दरगाह पर फूल और पार्टी के चुनाव चिन्ह केतली भेंट कर अपनी आस्था और समर्थन प्रकट किया।हाजी डॉक्टर तौफीक अहमद ने कहा कि आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने अगर विश्वास के साथ उन्हें रानीपुर विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी तो, वह उस भरोसे को पूरी मजबूती और ईमानदारी के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी की विचारधारा हमेशा दबे-कुचले, गरीब, मजदूर, युवाओं और आम जनता की आवाज उठाने की रही है।उन्होंने कहा कि रानीपुर विधानसभा क्षेत्र में जनता कई मूलभूत समस्याओं से जूझ रही है। रोजगार का संकट, युवाओं में बढ़ती बेरोजगारी, शिक्षा व्यवस्था की बदहाली, सफाई व्यवस्था की कमी और खराब सड़कों की स्थिति आज भी बड़ी समस्या बनी हुई है। उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के बाद क्षेत्र के हर गांव और हर वार्ड में जनता की समस्याओं को सुनने के लिए विशेष जनसुनवाई एवं समस्या समाधान कैंप लगाए जाएंगे, ताकि लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए परेशान न होना पड़े।हाजी डॉक्टर तौफीक अहमद ने कहा कि उनका उद्देश्य राजनीति को सेवा का माध्यम बनाना है। वह क्षेत्र के प्रत्येक वर्ग, धर्म और समुदाय के लोगों को साथ लेकर विकास की नई दिशा देने का काम करेंगे। उन्होंने दावा किया कि रानीपुर विधानसभा की जनता का उन्हें लगातार समर्थन और आशीर्वाद मिल रहा है।इस अवसर पर भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष हरिद्वार अर्जुन कुमार ने कहा कि आजाद समाज पार्टी के भावी उम्मीदवार हाजी डॉक्टर तौफीक अहमद लंबे समय से जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह जमीन से जुड़े हुए नेता हैं और क्षेत्र के मुद्दों को मजबूती के साथ उठाने की क्षमता रखते हैं।वहीं आजाद समाज पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अजीम अली सलमानी ने कहा कि पार्टी हमेशा संविधान और सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ती रही है। उन्होंने कहा कि किसी भी वर्ग के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए पार्टी मजबूती से आवाज उठाती रहेगी।उन्होंने कहा कि प्रदेश में आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले मामलों में सरकार को निष्पक्ष और सख्त कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि समाज में शांति और विश्वास कायम रहे।कलियर शरीफ में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे और उन्होंने हाजी डॉक्टर तौफीक अहमद के पक्ष में समर्थन व्यक्त किया।प्रोग्राम में मौजूद लोग अजीम अली सलमानी प्रदेश प्रवक्ता आजाद समाज पार्टी काशीराम मोहम्मद नौशाद मलिक पूर्व प्रदेश सचिव आजाद समाज पार्टी काशीराम अर्जुन कुमार जिला अध्यक्ष भीम आर्मी कपिल कुमार जिला प्रभारीहसीब कुरैशी मारूफ कुरैशी रिहान मलिक सोनू कुरैशी अबरार कुरैशी फिरोज कुरैशी आरिफ मलिक मुन्सर मलिक सुलेमान देवेंद्र कुमार राजन लाल मुकेश शर्मा शहजाद अली पंकज यादव सुनील यादव मुशर्रफ मलिक शमशाद मलिक जितेंद्र पाल मुकेश राणा सतपाल चौधरी तौसीफ कुरैशी आदि लोग मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *