लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने भरा गणना प्रपत्र

हरिद्वार, 13 जून 2026।

प्रधान संपादक गुलफान अहमद

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशन में जनपद हरिद्वार में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) 2026 अभियान के तहत मतदाता गणना एवं सत्यापन का कार्य तेजी से चल रहा है। इस अभियान के अंतर्गत बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) द्वारा घर-घर जाकर गणना प्रपत्र भरवाए जा रहे हैं।

इसी क्रम में शुक्रवार को बीएलओ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आवास पहुंचीं, जहां एसएसपी द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत गणना प्रपत्र भरकर अभियान में अपना सहयोग दिया गया।

इस अवसर पर एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक नागरिक को विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए तथा गणना प्रपत्र भरकर बीएलओ का सहयोग करना चाहिए, जिससे मतदाता सूची को अधिक सटीक और अद्यतन बनाया जा सके।

कार्यक्रम के दौरान बीएलओ कविता पाल के साथ सहायक नोडल अधिकारी मीडिया गोविन्द कुर्ल तथा स्वीप प्रकोष्ठ प्रभारी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *